About Us

Who We Are — The Dhanvantari Family

The Dhanvantari Family is a support group created “of the people, for the people, and by the people.” It provides transparent financial assistance to the family of any member in the event of an untimely demise. Every year, members voluntarily contribute donations to the Bhagwan Dhanvantari Dham Research Institute Trust, which utilizes these contributions for various humanitarian initiatives such as education, healthcare, tree plantation, clothing distribution, and support for orphaned children.

  • A compassionate support group built “of the people, for the people, and by the people.”

  • Provides transparent financial assistance to the families of members in times of need.

  • Members voluntarily contribute donations each year to sustain the mission of collective welfare.

Connect With Us

Our Mission

To promote holistic health, traditional medicine, and community well-being through research, education, and outreach programs.

We empower communities with knowledge, preventive care, and sustainable wellness initiatives to improve overall quality of life.

Our Vision

A world where traditional wellness practices and modern knowledge work hand-in-hand to improve quality of life for all communities.

We envision empowered individuals and healthier communities through education, research, and collaborative wellness programs.

धन्वन्तरि परिवार क्या है?

धन्वन्तरि परिवार “सर्वजन का, सर्वजन के लिए, सर्वजन के द्वारा” बना एक सहायता समूह है। किसी सदस्य की असामयिक मृत्यु पर पारदर्शी व्यवस्था से आर्थिक सहायता दी जाती है।

सभी सदस्य हर वर्ष स्वेच्छा से “भगवान धन्वन्तरि धाम रिसर्च इंस्टिट्यूट ट्रस्ट” में दान देते हैं, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, वृक्षारोपण, कपड़ा वितरण, अनाथ सहायता आदि कार्य किए जाते हैं।

भगवान धन्वन्तरि धाम रिसर्च इंस्टिट्यूट क्या है?

भगवान धन्वंतरि धाम अनुसंधान संस्थान की स्थापना 04 मार्च 2022 को हुई।

👉 संस्थान प्राकृतिक चिकित्सा, योग, आयुर्वेद के द्वारा रोग निदान अथवा सामाजिक कार्यो को प्राथमिकता देता है। संस्थान प्रोफेशन या व्यवसाय की भावना से ऊपर उठकर 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष उम्र तक के सर्वजन के लिए कार्य करती है।

👉 इसका मुख्य उद्देश्य 60 वर्ष उम्र तक धन्वंतरि परिवार के सदस्य का दुखद निधन हो जाए तो सीधे उसके नॉमिनी के बैंक खाते में संस्थान से जुड़े प्रत्येक सदस्य न्यूनतम 50 रुपए की धनराशि भेजते हैं। इस प्रकार संस्थान की स्थापना सर्वजन का सर्वजन के लिए सर्वजन के द्वारा टीम से जुड़े सदस्यों की दुखद निधन पर उनके परिवार को 50 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु हुई है। उपरोक्त सहयोग धन्वंतरि परिवार में रजिस्टर होने के 1 वर्ष के पश्चात लागू होगा।

👉 धन्वंतरि परिवार के वैधानिक सदस्य की बेटी की शादी में संस्थान के प्रत्येक सदस्य सीधे माता-पिता के बैंक खाते में न्यूनतम 10–50 रुपये अथवा स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग भेजते हैं। संस्थान वैधानिक सदस्यों की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग कराने का लक्ष्य बनाया है। हम सदैव पारदर्शी व्यवस्था एवं सेवा भाव के लिए दृढ़संकल्पित हैं।

इसके साथ-साथ धन्वंतरि परिवार के द्वारा ट्रस्ट के खाते में प्राप्त दान राशि से मेधावी गरीब/विकलांग/अनाथ छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क व कॉपी-किताब की व्यवस्था, मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग संस्थान की व्यवस्था, यदि कोई गरीब व्यक्ति पैसे के अभाव में उचित इलाज नहीं करा पा रहा है तो सीधे हॉस्पिटल को इलाज खर्च देने की व्यवस्था, गरीब बस्तियों में कंबल वितरण, गरीब बस्तियों में कपड़ा वितरण, विकलांग बच्चों के लिए उपकरण व रोजगार हेतु आर्थिक मदद, अनाथ बच्चों की परवरिश में मदद, वृक्षारोपण, आवश्यकतानुसार कैंप लगाकर शुद्ध पेय जल व भोजन वितरण इत्यादि किया जायेगा।

धन्वन्तरि परिवार का सदस्य कौन बन सकता है?

शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत, सिंचाई, जल निगम, राजस्व, ग्राम्य विकास, परिवहन, रेल, बाल विकास, विद्युत, PWD, बैंक, पुलिस, होमगार्ड, कलेक्ट्रेट आदि विभागों के सभी सरकारी/संविदा/आउटसोर्स कर्मचारी सदस्य बन सकते हैं।

  • वित्तविहीन विद्यालय/कॉलेज/प्रबंधक संस्थान
  • प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी, अधिकारी, एडवोकेट, मीडियाकर्मी, डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स आदि
  • किसान, मजदूर, व्यवसाई, गृहिणी, छात्र-छात्राएं
  • किसी भी राज्य या जनपद निवासी
  • उम्र सीमा: 18 से 60 वर्ष तक

सदस्यता लेने के बाद 60 वर्ष की आयु तक जारी रखी जा सकती है।

धन्वन्तरि परिवार का लक्ष्य

25 लाख व्यक्ति धन्वन्तरि परिवार का सदस्य बनें ताकि टीम के किसी भी वैधानिक सदस्य की असामयिक मृत्यु होने पर टीम के शेष अन्य सभी सदस्य 2 रुपए सीधे उसके आश्रित के खाते में भेजकर 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद कर सकें।

ट्रस्ट में प्राप्त दान धनराशि से जरूरतमंद मेधावी छात्रों, अनाथ बच्चों, विकलांग बच्चों, गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए शिक्षा, चिकित्सा, भोजन, कपड़ा की व्यवस्था की जाएगी।

"हर घर धन्वन्तरि परिवार योजना" को साकार करना है। भारत का प्रत्येक परिवार धन्वन्तरि परिवार का सदस्य बने और हर सुख-दुख में एक-दूसरे के काम आएं — यही अंतिम लक्ष्य है।

भविष्य की योजनाएं

धन्वन्तरि परिवार में 2 लाख सदस्य संख्या के उपरांत गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना में घायल वैधानिक सदस्य के इलाज हेतु 5 से 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद हेतु योजना लाया जाएगा।

Join Us in Making a Difference

Become a part of Bhagwan Dhanwantri Dhaam Research Institute’s mission to empower communities, promote wellness, and create sustainable impact.

Our Core Values

Guiding principles that drive our mission and programs for holistic community development.

Integrity

Transparency and honesty in all programs and operations.

Compassion

A deep commitment to the well-being of every community member.

Innovation

Integrating traditional knowledge with research-based solutions.

Sustainability

Ensuring long-term positive impact in all our initiatives.

Collaboration

Working with communities, organizations, and volunteers to achieve shared goals.

Excellence

Striving for the highest quality in every program and initiative.